बिजनौर, अप्रैल 24 -- स्योहारा। नगर पालिका प्रशासन ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से 17 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। इन कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के लिए संबंधित केंद्र पर भेजा गया है। पालिका ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने कहा, नगर को आवारा पशुओं की समस्या से मुक्त करना और रेबीज जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम हमारी प्राथमिकता है। पकड़े गए सभी कुत्तों को सुरक्षित तरीके से संबंधित केंद्र पर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनकी ...