बिजनौर, जून 18 -- स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर रेल वे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को एमक्यू मार्ग पर संबंधित विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन और सरकार के आदेशों का सम्मान करते हुए स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 'जनहित में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए सभी व्यापारी सरकारी आदेशों का पालन करेंगे और प्रशासन को पूरा सहयोग देंगे।' अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रही। स्थानीय लोगों ने भी ओवरब्रिज निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित ...