बिजनौर, जुलाई 20 -- ग्राम बिरामपुर के युवक की जो मुंबई में रोज़गार की तलाश में गया था सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मो. अज़ीम 18 साल मुंबई में काम करने गया था, जहां 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे हुए एक हादसे में उसकी जान चली गई। मोहम्मद अज़ीम के पिता जुल्फ़ुकार अपने बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। उसके गांव में मातम छा गया। कम उम्र में हुए इस हादसे ने परिवार और रिश्तेदारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिछले वर्ष तक अजीम नगर के मुस्लिम कुदरत इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करता था।परिजनों ने बताया कि अज़ीम अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दुखद घटना से गांव और जान-पहचान वालों में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...