स्याही फेंकने के मामले में युवक को मिली जमानत
रांची, अगस्त 11 -- रांची। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा की अदालत ने मंगलवार को आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा के ऊपर स्याही फेंकने के मामले में जेल में बंद युवक अमरनाथ पांडेय को जमानत दी। युवक ने मंगलवार को ही जमानत की गुहार लगाकर याचिका दाखिल की थी। सुनवाई पश्चात याचिका को स्वीकार किया। घटना को लेकर युवक के खिलाफ धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक ने 8 अगस्त को विधानसभा मार्च के दौरान घटना का अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.