अल्मोड़ा, मार्च 29 -- ब्लॉक के चिंतोली गांव के पास ट्रैक्टर से लगी पत्थरों से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में चार युवक पत्थरों के नीचे बुरी तरह दब गए। चारों को निकालकर देघाट सीएचसी भेजा गया, लेकिन दो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो को उपचार के लिए रामनगर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार को देघाट-चिंतोली-नागचूलाखाल मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर भरकर चिंतोली गांव की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर पर चालक और ट्राली में चार युवक सवार थे। गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर एकाएक ट्रॉली असंतुलित हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रॉली पलट गई। ट्राली पलटने से चारों युवक पत्थरों के नीचे दब गए। हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पत्थरों को हटाकर चारों को बाहर निकाला और तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.