अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- द्वाराहाट, संवाददाता। सुप्रसिद्ध स्याल्दे बिखोती मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा करते हुए तय किया कि मेले में बाहरी व्यापारियों का सत्यापन किया जाएगा। बिना सत्यापन किसी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। आगामी 13 अप्रैल से शुरू होने वाले चार दिवसीय ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले के सफल आयोजन को लेकर थाना द्वाराहाट में अहम बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं व्यापारिक गतिविधियों को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि मेले में बाहर से आने वाले सभी व्यापारियों का सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके लिए मेला प्रशासन ने अभी से सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। आल, नौज्यूला एवं गरख धड़े के थोकदारो...