स्याना में मेधावियों को किया सम्मानित
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के तन्मय गर्ग ने प्रथम स्थान, इशिका सिंघल ने द्वितीय तथा अनुष्का वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- अव्वल बच्चों को दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.