बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- मंगलवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत नगर के कल्याण सिंह पार्क से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बुगरासी चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग पर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा रस्तौगी ने किया। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, वैभव रस्तौगी, छवि, नीलम, प्रिया, गीतिका, सरिता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा यह भी पढ़ें- स्वार में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा यह भी पढ़ें- नवाबगंज में निकली जनाक्रोश महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.