स्याना में आज दस घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बुलंदशहर, जून 17 -- स्याना । नगर के उपभोक्ताओं को बुधवार को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के एसडीओ शशांक सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए पावर परिवर्तक की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए का नया पावर परिवर्तक स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि क्षमता वृद्धि के बाद उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी तथा ओवरलोड की समस्या से भी राहत मिलेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। यह भी पढ़ें- स्याना में आज दस घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- बुधवार को ढाई घंटे बिजली रहेगी बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.