बिजनौर, अप्रैल 16 -- चांदपुर। क्षेत्र के स्याऊ गांव में मीठा कुआ शिव मंदिर के ऊपर बिजली के तारों पर गिरी लोहे की एंगल गंभीर खतरे का कारण बनी हुई है। सैकड़ों राहगीरों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर लगातार करंट प्रवाहित होने के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। गांव स्याऊ में स्थित मीठा कुआ शिव मंदिर के ऊपर बिजली के तारों पर लोहे की एंगल गिरकर फंसी हुई है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग गांव का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय राय बहादुर आर्य,शुभम,बाबूराम,पंकज कुमार,बिक्की, हर्षित आर्य, संजीव,रामू आदि लोगो के अनुसार तारों में लगातार बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोहे की एंगल में करंट दौड़ने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- घाटशिला में जर्जर बिजली तार और खंभे बदलने की मांग, विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.