लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में स्मॉल वाइल्ड कैट्स के संरक्षण विषय पर थर्ड ट्रांसबाउंडरी बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत, नेपाल और भूटान के वन अधिकारी, वैज्ञानिक, संरक्षण विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य सीमापार परिदृश्यों में पाई जाने वाली छोटी जंगली बिल्लियों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक सहयोग, अनुभव साझा करना और संयुक्त रणनीति विकसित करना था। शनिवार को दो दिवसीय इस बैठक में छोटे मांसाहारी जीवों, विशेष रूप से लघु वन्य बिल्लियों की प्रजातीय विविधता, आवास संरक्षण, निगरानी प्रणाली तथा संरक्षण चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डब्लूडब्लूएफ इंडिया व परियोजना सहयोगियों ने तैयार 'दुधवा परिदृश्य की लघु वन्य बिल्लियों की पहचान पुस्तिका' का विमोचन किया। यह पुस्तिका वन...