नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार स्मॉग खत्म करने वाली विशेष सतह (स्मॉग ईटिंग सर्फेस) के उपयोग पर अध्ययन कराएगी। इसके लिए सरकार ने आईआईटी मद्रास के साथ समझौता किया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की मौजूदगी में दिल्ली सचिवालय में इस समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत फोटोकेटलिटिक स्मॉग ईटिंग सतहों की प्रभावशीलता का व्यापक अध्ययन किया जाएगा। इसमें खास तौर पर टाइटेनियम डाईआक्साइड जैसे सुरक्षित फोटोकेटलिस्ट के उपयोग से वायु प्रदूषण कम करने की संभावना का आकलन किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली की आबादी लगातार बढ़ रही है और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के साथ शहर की हवा को साफ रखना सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.