सहरसा, मार्च 3 -- सहरसा, सोनवर्षाराज थाना द्वारा द्वारा 1.4 स्मैक के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।सोनवर्षाराज थाना को गुप्त सूचना मिली की थाना अंतर्गत जम्हरा चंडी स्थान मंदिर के पास कुछ युवक स्मैक खरीद बिक्री कर रहा है।जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है।कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के भावड़ा निवासी सुशील यादव, जम्हरा निवासी अनिश कुमार व सुशील यादव को 1.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, चार मोबाइल एवं 13 हजार 150 रूपये साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.