रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त अभियान' के तहत पुलिस ने काशीपुर और झनकईया थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7.89 स्मैक बरामद की है। काशीपुर में एक आरोपी के कब्जे से 4.45 ग्राम, जबकि झनकईया में दूसरे आरोपी से 3.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक की कीमत लगभग 2 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभियान के तहत जिलेभर में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.