मोतिहारी, मई 4 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र में सूखा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सौल पुलिस ने थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में शहर के गांधी नगर वार्ड नंबर 9 मोहल्ले में छापेमारी कर एक किराये के मकान से सूखा नशे का धंधा करने वाले चार तस्करों को 10 ग्राम स्मैक व 220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष श्री सिंह ने की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 10 ग्राम स्मैक, 220 ग्राम चरस जैसा पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक लाइटर तथा तीन चिलम बरामद किया। साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजकिशोर यादव उर्फ सिपाही यादव, प्रमेश कुमार , नवनीत कुमार पिता ...