बरेली, अप्रैल 6 -- स्मैक बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले मादक पदार्थ माफिया अकरम और उसके गैंग के सदस्यों की पुलिस ने 68 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई पिट एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। इस गैंग में अकरम समेत सात सदस्य हैं, जिनमें से तीन की संपत्ति जब्त की गई है। इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल दो जुलाई को रेलवे के खंडहर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से साढ़े तीन किलो स्मैक, कट पाउडर, केमिकल समेत स्मैक बनाने की सामग्री बरामद की गई। इस मामले में फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती सराय निवासी अकरम, आसिफ, उस्मान कुरैशी, मोहल्ला अंसारी निवासी जावेद व राशिद, तिलियापुर सीबीगंज के हारून और बारादरी के एजाजनगर गौंटिया के अफजाल मुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिछले दिनों इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.