खगडि़या, जुलाई 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने स्मैक पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर बीएनएस की सुसंगत धारा 128 के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सूचना पर पुलिस की टीम सोमवार की संध्या में पनशलवा पंचायत सरकार भवन के बगल में संचालित एक मीनी जलमीनार के नीचे बने कमरे में छापामारी की। जिसमें आधा दर्जन युवाओं को स्मैक पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने वालों में एक विधायक का अनुज पुत्र भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्मैक पीने के आरोप में बेलदौर विधायक के भतीजा सहित छह गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बताया जाता है कि जलमीनार के संचालक रंजीत कुमार पटेल अपने साथ पांच युवाओं को बिठा कर स्...