स्मैक पास कराने के आरोपी होमगार्ड जवान सस्पेंड
पूर्णिया, अगस्त 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दालकोला चेकपोस्ट से स्मैक पास कराने के आरोपी होमगार्ड के दोनों जवानों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। होमगार्ड के जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने बताया कि दोनों को निलंबित करते हुए सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों जवानों को डाक से पत्र प्रेषित कर शोकॉज समर्पित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि 26 अगस्त की शाम में सदर थाना क्षेत्र से 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तस्करों से पुलिस पूछताछ में दालकोला चेकपोस्ट से स्मैक की खेप को पास कराने में मद्य निषेध विभाग की ओर से चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्ति होमगार्ड के जवान आकाश कुमार उरांव एवं राजकिशोर कुमार तथा मद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.