शाहजहांपुर, मार्च 27 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। बहुचर्चित स्मैक तस्कर रियाज अहमद उर्फ बाबू और उसके करीबियों की संपत्तियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीज की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब एक दर्जन संपत्तियों को जब्त किया गया। इनमें आलीशान मकान, व्यावसायिक शोरूम, कृषि भूमि और ईंट भट्ठा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी रियाज अहमद उर्फ बाबू को पिछले साल अक्टूबर में एसओजी ने 99 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे रिमांड पर लेकर उसके घर से भारी मात्रा में हेरोइन और स्मैक बरामद की थी। उसके खिलाफ बरेली के फतेहगंज पूर्वी और देवरनिया थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.