स्मैक तस्कर पंकज और उसका बेटा रोहित माफिया घोषित
बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। स्मैक तस्करी में लिप्त पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा और उसके बेटे रोहित शर्मा को मादक पदार्थ माफिया घोषित कर दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस पंकज उपाध्याय की साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त करा चुकी है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मीरगंज के गांव गुलड़िया निवासी पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा करीब 27 साल से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। वह कच्चा माल लाकर स्मैक बनाकर बेचता है। पिछले दिनों पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार करके जेल भेजा था लेकिन उसका बेटा रोहित शर्मा वांछित चल रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत पंकज की करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी। इसके बाद मीरगंज पुलिस ने जुलाई में पंकज और उसके बेटे रोहित को माफिया घोषित कराने के लिए रिपोर्ट दी थी। एसपी साउथ ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.