विकासनगर, मार्च 23 -- सहसपुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय राकिब निवासी रेडापुर ढाकी, सहसपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.