रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े एक शातिर अभियुक्त आकिब उर्फ बकासुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा मामला 27 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था। जब गंगनहर पुलिस ने गश्त के दौरान केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के पास से अल्तमस नाम के युवक को 10.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और विवेचना के दौरान अल्तमस ने खुलासा किया कि इस तस्करी के पीछे शेखपुरी निवासी आकिब उर्फ बकासुर का हाथ है, जो नशा परोसने के इस काले कारोबार में संलिप्त था। गहन विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ला शेखपुरी से आकिब को धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...