कौशाम्बी, फरवरी 24 -- सैनी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 में स्मैक के तस्कर को पकड़कर जेल भेजा था। आरोपी पर दोष सिद्ध होने पर मंगलवार को कोर्ट ने दो साल के कैद की सजा सुनाई, साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सैनी कोतवाली के अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल पुत्र बासदेव मादक पदार्थ की तस्करी करता था। पुलिस इसके पीछे पड़ी थी। 28 जनवरी वर्ष 2019 को सैनी थाना पुलिस ने राजेश को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना की कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने मुन्ना के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। मुकदमा विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत में चला। मंगलवार को अदालत ने मामले में फैसला सुनाया। इसके पहले कोर्ट ने उभयपक्षों को सुना गया। सरकारी अधिवक्ता ने गवाहों को परीक्षित कराया। न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.