शाहजहांपुर, मार्च 29 -- मीरानपुर कटरा। बहुचर्चित स्मैक तस्कर रियाज अहमद उर्फ बाबू की एक दिन पहले फ्रीज किए गये मकान और शोरूम की राजस्व टीम ने नाप जोख की। नाप जोख का मकसद यह बताया जा रहा है कि मकान और कामर्शियल बिल्डिंग तालाब या सरकारी भूमि पर कब्जा करके तो नहीं बने हैं।वही सरकारी तालाब की ज़मीन पर कब्जा करके मकान बनाये जाने की जानकारी पुलिस को लगी थी। शनिवार को सीओ तिलहर के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की टीम नाप करने पहुंची थी। स्मैक तस्कर रियाज अहमद उर्फ बाबू समेत उसके करीबियों की अस्सी करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति एक दिन पूर्व मुजफ्फरनगर और शाहजहांपुर पुलिस ने फ्रीज की थी।भारी पुलिस बल के साथ शाहजहांपुर रोड स्थित मोटर पार्टस शोरूम, खुदागंज रोड स्थित बिल्डिंग मैटीरियल शोरूम, मोहल्ला आतिशबाजान स्थित दो मकान और एक प्लाट समेत क़ृषि भूमि और ...