स्मैक तस्कर की जमानत ख़ारिज
बरेली, जुलाई 7 -- विशेष जज कमलेश्वर पांडेय की विशेष कोर्ट ने शाही पुलिस द्वारा पकड़े गये स्मैक तस्कर फरदीन की जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया. विशेष लोक अभियोजक पंकज महंत ने बताया कि थाना शाही में तैनात एसआई अमित कुमार ने पुलिस टीम के साथ 25 मई 2026 को बढ़ेपुरा गांव की पुलिया के पास कस्बा शाही के मोहल्ला हसनपुर के फरदीन को पकड़ा था.उसकी तलाशी पर 75 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी.शाही पुलिस फरदीन को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.