स्मैक तस्करी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 10.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
देहरादून, जून 29 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.67 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान डाकपत्थर स्थित पीठ ग्राउंड में कार्रवाई की। पुलिस ने बुरहान (31 वर्ष), निवासी विशाल कॉलोनी जीवनगढ़, विकासनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.67 ग्राम अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.