स्मैक तस्करी में मां बेटा गिरफ्तार
देहरादून, जून 4 -- नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 17 लाख रुपये कीमत की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। दोनों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी द्वितीय नितिन लोहानी ने बताया कि गुरुवार देर शाम जोगीवाला चौक के पास से इन दोनों तस्करों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अर्श उर्फ छर्रा और उसकी 50 वर्षीय मां आसमा निवासी जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से स्मैक बेचकर कमाए गए 7,120 रुपये की नकदी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। आरोपी अर्श खुद भी नशे का आदी है। वह एक स्थानीय ड्रग पैडलर से यह खेप खरीदकर लाया था और अपनी मां के साथ मिलकर इसे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं व स्थानीय नशेड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.