रुद्रपुर, जनवरी 8 -- नानकमत्ता, संवाददाता। पुलिस ने स्मैक तस्करी में दो नेपाली नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गुरुवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक को रोका। उसमें सवार तीनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने पकड़ा। उनके पास से स्मैक बरामद हुई। बाइक सवार दो युवक नेपाली नागरिक हैं। बाइक को सीज कर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्मैक तस्करी के आरोपियों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस स्मैक तस्करी में सामने आये नामों पर भी जांच में जुटी है। आरोपियों ने अपना नाम हर्षित चंद पुत्र मुकेश चंद निवासी ग्राम बिछाई थाना टनकपुर, चंपावत व संतोष बराल पुत्र सुभाष बराल निवासी सुखसाल जिला कंचनपुर नेपाल, अरविंद रा...