बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। थाना सफदरगंज पुलिस ने अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेहान पुत्र शाह मोहम्मद और अमन पुत्र श्यामू गुप्ता को औलिया लालपुर रोड मंदिर गेट के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जेल भेजे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...