सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं की जांच में एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, इसका संबंध मादक पदार्थ तस्करी से भी जुड़ा मिला है। पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक और 50 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अनुसार कोर्ट परिसर में बाइक चोरी के आरोप में लोगों द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ में उसकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी बालमिकी कुमार (25) के रूप में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई बाइक चोरी मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की बाइकें नेपाल में बेचता था और वहीं से स्मैक लाकर खुद सेवन करने के साथ ग्राहकों को बेचता था। उसकी निशानदेही पर एनएच-22 के पास पुलिया के नीचे छिपाकर रखी बिना नंबर प्लेट की टीवीएस बाइक बरामद की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.