पूर्णिया, जुलाई 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा पुलिस ने स्मैक तस्करी में पांच महीने से फरार आरोपी मृत्युंजय महतो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक-एक डोज स्मैक के तीन रैपर को भी बरामद किया है। वहीं आरोपी के बगल में बैठे एक नाबालिग एवं एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिससे पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि धमदाहा नगर क्षेत्र के मुंगेरिया टोल वार्ड नंबर एक के स्थित मृत्युंजय महतो के घर पर स्मैक बेचने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान मृत्युंजय महतो फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Siwan News 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल उसके घर से पुलिस ने 6.5 ग्राम बरामद किया था। घटना के बाद धमदाहा थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया था। महीने से फरार तस्...