सहारनपुर, अप्रैल 28 -- नकुड़, संवाददाता। पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को आपरेशन सवेरा के तहत गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त से 16 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। मंगलवार को थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव नसरूल्लागढ़ रोड़ पर ईदगाह के पास से रणदेवा रोड़, नई बस्ती, नकुड़ निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु उर्फ तुती को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी पांच अपराधिक मामले दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...