स्मैक छीनने के विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी, तीन घायल
हाजीपुर, अगस्त 2 -- सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर पेठिया के पास शनिवार की देररात करीब 12:30 बजे कोटा कब्जाने (स्मैक की पुड़िया पहले पाने) को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी के दौरान गोली लगने से दो धंधेबाज समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सदर थानाध्यक्ष को दी और गोली लगने से घायल हुए युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई गोलीबारी की घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा एवं बाइक बरामद की। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी लेने के पश्चात सदर अस्पताल पहुंची। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.