पूर्णिया, मार्च 13 -- केनगर, एक संवाददाता।चम्पानगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को 103.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक तस्कर थाना क्षेत्र के ही गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित पोखरिया गांव निवासी रमेश मेहता का 22 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार है। वह चोरी छुपके लम्बे समय से स्मैक का कारोबार कर अवैध उगाही किया करते थे। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही गुरुवार को गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.