कटिहार, जुलाई 10 -- मनिहारी नि स स्मैक के खिलाफ अमदाबाद पुलिस ने कारवाई करते हुए भोलामारी गांव से पत्नी तथा पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर से पति को गिरफ्तार किया गया है । एसडीपीओ विनोद कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय मे प्रेसवार्ता कर बताया कि अमदाबाद थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि भोलामारी गांव मे मुबारक हुसैन तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थ तथा स्मैक लाकर बेची जा रही है। सूचना मिलते ही अमदाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर दण्डाधिकारी के साथ कारवाई के लिए भोलामारी गांव रवाना करा दिया गया । टीम ने समय रहते भोलामारी गांव पहुंच कर आरोपी मुबारक के घर का तलाशी शुरू कर दिया । यह भी पढ़ें- आरोपी की निशानदेही पर 2750 लीटर संदिग्ध ज्वलनशील तरल पदार्थ बरामद तलाशी के दौरान मुबारक के घर से 11 प्लास्टिक ...