मधेपुरा, जनवरी 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने 5.51 ग्राम स्मैक के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से स्मैक के अलावा आधा दर्जन मोबाइल फोन और स्मैक के कारोबार में काम आने वाला कई उपकरण और डिजिटल तराजू बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन चोरी के बताए जा रहे हैं। आरोपी मनीष कुमार साह ग्वालपाड़ा का रहने वाला है। एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार को दिन में गश्ती के लिए निकले एएसआई श्याम नारायण सिंह को सूचना मिली कि शाहपुर पंचायत के टिक्कर टोला निवासी सोनू कुमार अपने अन्य साथी के साथ स्मैक का कारोबार करता है। वह अपने साथियों के साथ घर आया है। वरीय अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया गया। दंडाधिकारी के तौर पर सीओ देवकृष्ण कामत को कमान दी गयी। दंडाधिकारी के साथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.