हाजीपुर, फरवरी 28 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री व परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बरांटी थाना और एलटीएफ की टीम ने गुरुवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर बरांटी थाने की पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात दयालपुर गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नशीले पदार्थ के तस्कर को 17 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ उसके घर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार पिता स्व.बिनोद बैठा,ग्राम दयालपुर, वार्ड 16, थाना-बरांटी, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार से सघन पूछताछ की गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.