रुडकी, जनवरी 12 -- लक्सर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने लक्सर सुल्तानपुर रोड पर दबिश देकर निहंदपुर सुठारी, लक्सर निवासी आदिल और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को उन दोनों के पास से 13.81 ग्राम स्मैक मिली है। एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कर्मवीर सिंह,नीरज रावत, सिपाही पंचम प्रकाश, गजेन्द्र पंवार,रविन्द्र नागर व अनिल वर्मा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.