रुद्रपुर, मार्च 15 -- नानकमत्ता। पुलिस ने गश्त के दौरान नानकसागर बैराज से बिसौटा जाने वाले मार्ग में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक भी सीज कर दी। कोतवाल मंजू पाण्डे ने बताया कि अरुण गोस्वामी निवासी ग्राम मुण्डेली चौराहा व अजय शंकर निवासी चारूबेटा खटीमा के पास से 3.72 ग्राम और 4.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की बाइक भी सीज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...