स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 21 -- भगवानपुर। तेयाय ओपी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर गांव में छापेमारी कर दो धंधेबाजों को 23.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दुलारपुर निवासी स्व. चंदेश्वर सिंह के पुत्र रविरंजन सिंह एवं दिनेश सिंह के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है। दोनों को काजीरसलपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव से पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल तथा 23.18 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कांड संख्या 126/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में व्यवहार न्यायालय भेज दिया है। यह भी पढ़ें- स्मैके के साथ पकड़े गए तो तस्कर मांगने लगे माफी यह भी पढ़ें- जसपुर में 18.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.