रुडकी, मई 21 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत करीब डेढ़ लाख की कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पाड़ली गुर्जर की तरफ जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- रुड़की में 30.37 ग्राम स्मैक नशा तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...