शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- खुटार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम परमजीत सिंह और बलजीत सिंह निवासी मजरा पूरव, थाना पढ़ुआ, जिला लखीमपुर खीरी तथा सुखदेव सिंह निवासी नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड बताए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के निर्देशन में बीती रात करीब 11 बजे दरोगा अंकुर कुमार और टिंकू कुमार टीम के साथ खुटार-मैलानी हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चांदपुर मार्ग की ओर तीन व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.