फरीदाबाद, जनवरी 29 -- पलवल, संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स सैल ने हथीन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 13.69 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। कार्रवाई हथीन बाईपास के पास की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत यह सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने हथीन-अंधरोला रोड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर घेराबंदी की। एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के अनुसार 28 जनवरी को एएसआई सिराजूदीन के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व नशा रोकथाम अभियान पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गुराकसर निवासी अजरुदीन और आमीर तथा कलूआका निवासी लक्ष्मण स्मैक तस्करी से जुड़े हैं और हथीन बाईपास क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.