रामपुर, मई 5 -- बिलासपुर। खजुरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद कर उसकी बाइक को भी सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि सोमवार की देर रात उपनिरीक्षक योगेश मलिक अपनी टीम के साथ अहरो-गोधी मार्ग स्थित गांव धावनी बुजुर्ग के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बरेली जनपद की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, वह भागने लगा। तभी पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में बाइक सवार की पैंट की जेब से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रवि कुमार निवासी गांव दरियावगंज, थाना पटयाली जिला कासगंज बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.