हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस व एसओजी को 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी पर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।बुधवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम मंगलवार रात चेकिंग पर थी। तिकोनिया स्थित भोटिया पड़ाव से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक, 14 हजार से अधिक नकदी और एक इलेक्टॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय नेगी निवासी मूल बैड़ा-द्वाराहाट, अल्मोड़ा व हाल गुलाटी चिकन गली भोटिया पड़ाव बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.