शामली, मई 2 -- भाजपा नेता ने झिंझाना पुलिस पर स्मैक रखकर झूठे केस में फंसाने का षड्यंत्र रचने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गांव मंडावर निवासी भाजपा नेता फारुख चौधरी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनका एक घेर गांव मंसूरा में स्थित है। जहां उनका भाई अलीशान व अन्य निवास करते हैं। गत 17 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे गांव मंसूरा निवासी एक युवक घेर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने घेर में स्मैक रखी और चला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह घटना घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोप है कि थाना झिंझाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.