स्मैक की सौ पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मादक पदार्थ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कमरा मोहल्ला से 100 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है।बताया गया कि बुधवार दोपहर गुप्त सूचना मिली कि कमरा मोहल्ले में स्मैक की तस्करी हो रही है। सिकंदरपुर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सदर थाना क्षेत्र निवासी आदित्य राज को 100 पुड़िया स्मैक के साथ दबोच लिया। आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है। यह भी पढ़ें- स्मैक की सौ पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त इस संबंध में सिकंदरपुर थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर स्मैक के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.