स्मैक की बिक्री धड़ल्ले से जारी
सुपौल, मई 14 -- सरायगढ़। सिमरी कोढली हाट, भपटियाही बाजार, लालगंज बाजार, सरायगढ रेलवे स्टेशन, गंगापुर, कुशहा चौक, झाझा चौक, पिपरा खुर्द दक्षिणी सीमा में अवस्थित आंदोली बाजार सहित अन्य जगहों पर प्रतिबंधित कफ सिरप और स्मैक की बिक्री दवा दुकान, पान दुकान, चाय दुकान सहित अन्य दुकानों में धड़ल्ले से जारी है। बताया जाता है कि ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दवा दुकानों की जांच नहीं की जाती है। जिसके कारण यह धंधा दिनोंदिन फल फूल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि शराबबंदी के बाद नशीले कफ सिरप की बिक्री तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कफ सिरप की बिक्री की शिकायत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.