बहराइच, मार्च 22 -- रुपईडीहा। शनिवार की रात लगभग 9 बजे एक नेपाली युवक रुपईडीहा गांव के पास खेत में बेसुध पड़ा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवक को चरदा सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान अशरफ(25) अली पुत्र स्व. अफसर अली निवासी जैसपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेज दिया गया। उधर इसकी खबर मिलने पर युवक के चाचा अख्तर अली पहुंचे। अख्तर अली ने बताया कि स्मैक का आदि हो चुका था। इसके साथ एक युवक और था। किसी की बाइक लेकर ये लोग रुपईडीहा आये थे। तलाशी के दौरान इसकी पैंट की जेब न आईडी मिली। न ही और कुछ मिला। लोगों का कहना है कि स्मैक की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.