स्मैक का बड़े सप्लायर हीरा व गुड्डू 111 ग्राम स्मैक और 2.25 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 27 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सप्लायर के घर से 111.01 ग्राम स्मैक, 2 लाख 25 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गैयारी गांव के रहने वाले गिरफ्तार स्मैक के बड़े सप्लायर शाहबाज आलम उर्फ हीरा और हिदायतुल्लाह उर्फ गुड्डू द्वारा बड़े स्तर पर स्मैक की खरीद बिक्री किये जाने की पुलिस को सूचना मिली थी।
कार्रवाई का विवरण इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गैयारी वार्ड संख्या 13 स्थित शाहवाज आलम के घर पर छापेमारी की। मौके से दोनों सप्लायर को स्मैक व नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.